- Hindi News
- भगत की कोठी मन्नारगुड़ी ट्रेन के चालक, सहचालक का स्वागत
भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी ट्रेन के चालक, सहचालक का स्वागत
भास्करन्यूज| मेड़ता रोड
रेलबजट में घोषित भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक ट्रेन का गुरुवार से संचालन शुरू हुआ। मेड़ता रोड पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा चालक रामकेश मीना, सहचालक कुशकुमार, गार्ड श्रीराम का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। यहां पहुंचने पर समाजसेवी रामनिवास लटियाल, उप सरपंच मनीष शर्मा, वेंडर एसोसिएशन सचिव रामअवतार शर्मा, कैलाश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रामेश्वर गहलोत, मुन्नालाल लटियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वागत किया। यह है ट्रेन का शिड्यूल: अब प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन संख्या 16863 भगत की कोठी से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 6 बजे मन्नारगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 16864 मन्नारगुड़ी से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 11.30 बजे रवाना होकर बुधवार को शाम 4 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन जोधपुर, राइकाबाग, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजलपुर, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, नागपुर, श्रीकागजपुर, रामगुड़म, पेडापल्ली, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, चिराला, नेल्लोर, गुडूर, सुलुरपेटा होते हुए मन्नारगुड़ी तक संचालित होगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, एक थर्ड एसी, 6 आरक्षित कोच, 6 सामान्य, दो एसएलआर सहित 16 कोच होंगे।
मेड़ता रोड. नईट्रेन के स्टाफ का स्वागत करते ग्रामीण।