पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में कई स्थानों पर लोक अदालत कल

जिले में कई स्थानों पर लोक अदालत कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयलोक अदालत मेड़ता के प्रभारी अधिकारी जयप्रकाश नारायण पुरोहित ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता में प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। अध्यक्ष डीपी शर्मा जिला एवं सेशन न्यायाधीश मेड़ता के निर्देशानुसार न्याय क्षेत्र में स्थित जिला मुख्यालय ताल्लुका मुख्यालयों पर 14 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर किए गए है। इनमें बैंक प्रकरण, 138 एन आई एक्ट, वसूली प्रकरण प्री लिटिगेशन आदि के रेफर प्रकरणों के निस्तारण के लिए बेंचों का गठन किया गया। जिला मुख्यालय पर तीन बेंचों का गठन किया गया जिनमें एडीआर सेंटर मेड़ता में प्रकरणों का निस्तारण करेगी, ताल्लुका मुख्यालय नागौर, परबतसर, डीडवाना, मकराना, लाडनू, डेगाना, कुचामन नांवा आदि बेंचों का गठन किया गया। जोकि ताल्लुका मुख्यालय स्थित न्यायालयों में प्रकरणों का निस्तारण करेगी। पक्षकारों को ध्यान रहे की प्रकरण जिस बैंच में रेफर किए गए है वह 14 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित होकर प्रकरणों का राजीनामा निस्तारण करवा लें।