पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबकारी निरोधक दल नागौर मेड़ता ने गुरुवार देर शाम मेड़ता क्षेत्र में तीन जगह कार्रवाई करते हुए 550 पव्वे देशी शराब 11 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की है। कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग गए।

जानकारी के अनुसार सहायक आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक वृत डीडवाना विकास शर्मा, आबकारी प्रहराधिकारी मेड़ता विजय जोशी ने जैसास अखराज में एक मकान पर दबिश देकर तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे देशी शराब के 300 पव्वे जब्त किए।

गोटन में एक मकान पर दबिश देकर देशी शराब के 240 पव्वे हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 11 बोतल, कीराता डूंडा (थांवला) से दस बोतल अवैध देशी हथकढ़ शराब बरामद की। टीम ने जैसास अखेराज निवासी भीम सिंह, गोटन निवासी गजेन्द्रसिंह एवं राताढूंढ़ा (थांवला) निवासी हेमसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।