पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच पूरे

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच पूरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय बीआर मिर्धा कॉलेज की मेजबानी में राजकीय स्टेडियम के ग्राउंड में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट लीग मैच शनिवार को पूरे हो गए। शनिवार को खेले गए फाइनल में जूपिटर कॉलेज कुचामन का मैच अग्रवाल कॉलेज मेड़ता सिटी के बीच हुआ।

अग्रवाल टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जूपिटर कॉलेज की टीम ने 31.2 ओवरों में 121 रन का सम्मान जनक स्कोर खड़ा किया जिसमें देवेन्द्र ने 27 रन का योगदान दिया। जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अग्रवाल कॉलेज की टीम ने 16.3 ओवर में मात्र 54 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। जूपिटर कॉलेज टीम ने अग्रवाल कॉलेज टीम को 67 रन से मात दी। जूपिटर टीम के हीरो रमेश चौधरी, देवेन्द्र, इमरान, इरशाद, सुरेश कागट रहे जिनके शानदार प्रदर्शन से टीम को विजयी मिली। आरसीए के प्रथम श्रेणी अंपायर नगेन्द्र कमल पुरोहित एवं प्रकाश जांगू ने अंपायरिंग की। स्कोरर देव प्रकाश फिड़ौदा कमेंटेटर राकेश कुड़िया थे। लीग मैच के फाइनल की शुरुआत से पहले रोटरी क्लब के चेरयमैन परमाराम जाखड़ ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शारीरिक स्वास्थ्य को खेल का महत्वपूर्ण अंग बताया। युवा नेता जगबीर छाबा ने अनुभव साझा करते हुए खेल को दैनिक जीवन की गतिविधियों का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया। प्राचार्य एसएन त्रिवेदी ने स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच में सहयोग देने वालों को धन्यवाद दिया जिनमें संयोजक डा. मंगलाराम कड़वासरा, प्रो. सुरेन्द्र कागट, खेल अधिकारी भंवर सियाग, प्रो. रणजीत पूनिया, हिमांशु शर्मा, प्रो. प्रेम सिंह, प्रो. रामू राम राइका, भूपेश, सीताराम तांडी, गजेंद्र सिंह, राजेन्द्र भाटी, श्रवण आदि थे।

जूपिटर कॉलेज ने अग्रवाल कॉलेज को 67 रन से दी शिकस्त

नागौर। राजकीय स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय लीग क्रिकेट मैच के फाइनल में पुश करते बल्लेबाज।