नागौर। मन्नारगुड़ी से उदघाटन फेरे से भगत की कोठी रही ट्रेन का खेडूली-मेड़ता रोड में इंजन फेल से रेलमार्ग एक घंटे बाधित रहा। अन्य ट्रेनों को भी देरी का सामना करना पड़ा। मन्नारगुड़ी से रवाना होकर भगत की कोठी आने वाली ट्रेन संख्या 06864 छह घंटे की देरी से रही थी कि खेडूली से रवाना होने के बाद इंजन हिचकोले खाने लगा।
खेडूली मेड़ता रोड के बीच में आखिर इंजन फेल हो गया। गुरुवार की अलसुबह करीब एक घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। मेड़ता रोड में खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन को मौके पर भेजा गया। तब ट्रेन मेड़ता रोड पहुंच सकी। रेलमार्ग बाधित होने से जोधपुर से रेवाड़ी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 4 बजे यहां पहुंची थी। इसे 5.50 बजे रवाना किया गया।