डीएसओ लेंगे बैठक
मेड़ता सिटी| मेड़ताएवं रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला रसद अधिकारी नागौर शैलेंद्र देवड़ा की अध्यक्षता में होगी। प्रवर्तन निरीक्षक रामजीवण बेनीवाल ने बताया कि बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।