जेल में कम्पाउण्डर नियुक्त करने के निर्देश
मेड़ता सिटी| जिलाकलेक्टर राजन विशाल ने मंगलवार शाम मेड़ता सब जेल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों ने उनसे जेल में कैंटीन सुविधा शुरू कराने की मांग की। उसके बाद कैदियों ने यहां स्थाई डॉक्टर की सुविधा की मांग की जिस पर कलेक्टर ने पार्ट टाइम कम्पाउण्डर को फुलटाइम करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने पुरुष महिला बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायक कारापाल रविकुमार से चर्चा की तथा जेल की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। इस दौरान एसडीएम राकेश गुप्ता भी साथ थे।