नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन
गोटन | कस्बेके पुराना बस स्टैंड के पास एक समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल मेड़ता के अध्यक्ष, महामंत्री मीडिया प्रभारी का अभिनंदन किया गया। उमराव अली रंगरेज के सान्निध्य में एक समारोह आयोजित कर मोर्चा के अध्यक्ष रवीन्द्र खोखर, महामंत्री रामस्वरूप बागड़िया, मीडिया प्रभारी जगदीशसिंह राठौड़ का माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता देवीसिंह सिसोदिया, दिलीप सोनी, परमेश्वर रेगर, चुन्नीलाल प्रजापत, नंदकिशोर गुर्जर, मेघाराम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।