वार्षिकोत्सव में गीत-नृत्य के साथ दी सीनियर्स को विदाई
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी
शहरके मरुधर डिफेंस महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अंतिम वर्ष की छात्राओं को गीत नृत्य के साथ आयोजित हुए वार्षिकोत्सव में विदाई दी गई। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज निदेशक किशनसिंह चाम्पावत ने की। मुख्य अतिथि पुखराज टाक थे। इस मौके पर चाम्पावत ने कहा कि नारी शिक्षा आज देश की आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की समाज में आज बराबर की भागीदारी है। इसलिए युवतियों को उच्च शिक्षा ग्रहण कर परिवार देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया।
नृत्योंपर झूमी छात्राएं
वार्षिकोत्सवमें गीत नृत्यों पर जमकर तालियां बजी। इस अवसर पर निधि टेलर, पायल शर्मा, कृष्णा राठौड़, ललिता, मधु सिरोही, आरती, मोनिका शर्मा, अंजली, कवितानाथ, कुसुमलता, अंकिता दाधीच, आरती अरोड़ा ने राजस्थानी लोक गीत एवं देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांधा। प्राचार्य मदनलाल बालोटिया ने आभार जताया। संचालन मणिशंकर शर्मा ने किया।