जल स्वावलंबन अभियान में लापरवाही बरतने पर मेड़ता एईएन को चार्जशीट
नागौर| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान में लापरवाही बरतने पर पंचायत समिति मेड़ता के सहायक अभियंता (ईजीएस) रामलाल सुथार को कलेक्टर राजन विशाल ने राजस्थान सिविल सेवा सीसीए के नियम 17 के तहत आरोप पत्र जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक अभियंता को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (अनटाइड फंड) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत प्रस्ताव नहीं भिजवाने तथा अभियान के सुचारू संचालन के लिए बैठक में भाग नहीं लेने पर आरोप पत्र जारी किया गया है।