- Hindi News
- गरनिया में दुष्कर्म के बाद की थी महिला की हत्या
गरनिया में दुष्कर्म के बाद की थी महिला की हत्या
भास्कर न्यूज | पाली | नागौर
जैतारणथाना क्षेत्र के गरनिया गांव में गोचर भूमि में गत 3 दिसंबर की शाम मिले महिला के शव और उसकी मौत की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। रास थाना क्षेत्र के जसनगर से सटे जसवंताबाद गांव की यह महिला गत 26 नवंबर को बिना बताए घर से निकली थी। यह गांव नागौर के मेड़ता थाना क्षेत्र में आता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला घोंट कर महिला की हत्या की गई। खासी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान के साथ पुलिस को आरोपियों का सुराग भी मिला है। पुलिस का कहना है कि आज या कल में आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गत 3 दिसंबर शाम को गरनिया गांव में गोचर भूमि पर महिला का पांच-छह दिन पुराना शव मिला था। घटनास्थल पर शव के पास शराब की खाली बोतल, पव्वे चप्पल भी मिले थे। जैतारण थाना प्रभारी गौतम जैन की टीम ने खासी मशक्कत के बाद महिला की शिनाख्त कर परिजनों का पता लगाया था।
बच्चों को छोड़ घर से निकली थी
मृतकासुशीला सांसी (32) जसवंताबाद की रहने वाली थी। दो साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। दो पुत्री एक पुत्र के साथ महिला जसवंताबाद रहती थी। वह 26 नवंबर को तीनों बच्चों को छोड़ घर से निकली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन में पता चला है कि संभवत: वह किसी के साथ गरनिया गांव में गोचर भूमि तक पहुंची थी। यहां शराब के नशे में उससे दुष्कर्म किया गया और बाद में रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई। सात दिन बाद 3 दिसंबर को उसका क्षत-विक्षत शव गरनिया में गोचर भूमि पर मिला था।