- Hindi News
- ग्वार गम में लगा तीसरे दिन भी लोअर सर्किट
ग्वार गम में लगा तीसरे दिन भी लोअर सर्किट
सटोरियोंकी बिकवाली से स्थानीय थोक मंडियों में गुरुवार को ग्वार सीड एवं ग्वार गम और टूट गए। हाजिर में जोधपुर डिलीवरी ग्वार गम 400 रुपए सस्ता होकर 11,600 रुपए तथा ग्वार 100 रुपए लुढ़ककर 4400 रुपए प्रति क्विंटल पर थमी। एनसीडैक्स पर सट्टा प्रवृति हावी होने से ग्वार गम में आज तीसरे दिन भी तीन फीसदी का लोअर सर्किट लगा। ग्वार गम दिसंबर अनुबंध 360 रुपए मंदा होकर 11,460 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
इसी प्रकार ग्वार सीड दिसंबर वायदा 85 रुपए की नरमी के साथ 4229 रुपए पर बंद हुआ। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:- ग्वार जोधपुर डिलीवरी 4400, ग्वार गम 11,600 रुपए प्रति क्विंटल। मूंगफली फिल्टर (15 किलो) स्वदेशी 1370 रुपए। तेल टैंकर (प्रति क्विंटल) मूंगफली तेल गुजरात लूज 8,500, सरसों तेल जयपुर डिलीवरी 7,280, मुंबई पाम 4,800, मुंबई सोया रिफाइंड 5,850 रुपए। देशी घी : कृष्णा 4440, श्री सरस 4310, भगवती 5125, झंडेवाला नमन 4475, बिलौना 4340, डेयरी फ्रैश 4340, वंडर 4330, कान्हा 4320, श्रीरस 4320, सरस 5360 रुपए प्रति 15 किलो टैक्स पेड। चीनी 2930 से 3160 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। गुड़ : ढैया 2350 से 2500, खुरपा 2350 से 2400, पतासी 2525 से 2700, रसकट 2200 से 2350 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।
पशु आहार : सरसों खल प्लांट 2025, ग्वाला 1625, समृद्धि 1500, समृद्धि गोल्ड 1550, एस्सार मलाई 1620, आशीर्वाद गोल्ड 1675, टैगोर गोल्ड 1590, श्रीगोविंद भोग 1600, बिनौला खल 1600 से 2000, चना चूरी 1950, चना छिलका 1475, ग्वार कोरमा 1530, लाल तिल पपड़ी 2250, लाल तिल डली 2850 रुपए प्रति क्विंटल।