पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘श्रेष्ठ कार्यों में लगे युवाओं की शक्ति’

‘श्रेष्ठ कार्यों में लगे युवाओं की शक्ति’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. गेमलियावासमें बुधवार शाम को भव्य दीप का आयोजन हुआ। व्यवस्थापक कैप्टन आरसी गोयल ने कहा कि अब समय गया है कि हम खुद को बदलें। राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण में कुछ समय अवश्य निकालें। युवाओं की शक्ति सही दिशा में बहे और श्रेष्ठ कार्यों में लगे। अगर युवाओं को सही दिशा मिल जाए तो समाज की दशा सुधर सकती है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई देव कन्याओं ने प्रारंभ में प्रज्ञा गीत से शुभारंभ कर दीप यज्ञ के महत्व को वैज्ञानिक विधि से समझाया। उन्होंने बताया कि आज स्वच्छता आंदोलन पूरे देश में चल रहा है। हमें तन-मन एवं आसपास क्षेत्र के स्थानों को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए। अगर हम रेल बस या सड़क पर चल रहे हैं तो केले मूंगफली, बिस्कुट आदि का कचरा इधर उधर फैंक कर अपने साथ पॉली बैग में रखें। कचरा उचित स्थान पर डालें तो हम राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर बद्रीदास वैष्णव, रामनिवास, नटवरलाल आचार्य, भैराराम , उम्मेदराम, जगरूपराम, टोडाराम आदि उपस्थित थे।

मेड़ता सिटी. गेमलियावासमें दीप का आयोजन करते गायत्री पीठ ग्रामीण।