पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे से ट्रेनें पहुंचीं लेट

कोहरे से ट्रेनें पहुंचीं लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड. कोहरेधुंध के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है। गुरुवार को वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा-जोधपुर चार घंटे, भोपाल-जोधपुर डेढ़ घंटे, हिसार-जोधपुर एक घंटे, चूरू- मेड़ता रोड एक घंटे, कालका एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस एक घंटे लेट आई। अन्य ट्रेनें भी एक से दो घंटे देरी से आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को मेड़ता रोड सहित आसपास के गांवों में ठंड के चलते दुकानें भी देरी से खुलीं। व्यापारी शाम को भी जल्द घरों में लौट गए। ठंड अधिक होने के कारण यात्री धूप में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।