बीएसएनएल की सेवा ठप, उपभोक्ता त्रस्त
मेड़ता रोड. बीएसएनएलकी गुरुवार को सुबह अचानक खराब हो जाने के कारण मोबाइल खिलौने बन गए तो बेसिक टेलीफोन खामोश ही पड़े रहे। बीएसएनएल की सेवाएं काफी दिनों से प्रभावित चल रही हैं। गुरुवार को सुबह अचानक सर्वर बंद हो गया। गोटन उप मंडल से भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। ब्रॉडबैंड सेवा धारक भी परेशान रहे।