गिरफ्तारी की मांग
मेड़ता सिटी. जीवणरामगोदारा हत्याकांड मामले के गवाह के अपहरण को लेकर राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने एसडीएम सोहनलाल कायल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि राजकीय महाविद्यालय डीडवाना के छात्र रहे जीवणराम गोदारा हत्याकांड के मुकदमे में गवाही देने वाले व्यक्ति का अभी तक पता नहीं लगाया गया। गवाह का पता लगाकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर छात्र नेता सुनील कंवलादा, दिलीप बरंगा, महेन्द्र मेहरिया, ओम मेहरिया, रामकुंवार बरनंगा आदि छात्र मौजूद थे।