नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
मेड़ता सिटी| मेड़तापुलिस ने छेड़छाड़ के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक भंवरसिंह भवाद ने बताया कि धोलेराव खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने 11 नवंबर 2015 को मेड़ता पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि गांव के जयमल उर्फ गोगा राव पुत्र नरपत सिंह ने नाजायज रूप से घर में प्रवेश कर उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।