पशुधन है ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार : कलेक्टर
मेड़ता सिटी | कलेक्टरराजन विशाल ने कहा कि महात्मा गांधी न्यायप्रिय थे और वे हमेशा कहते थे कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसका अच्छा या बुरा सोच लो और गरीब को आपके काम का फायदा मिले वो ही कार्य करो। ऐसे में गांधीजी के वचनों से आज भी हमें अच्छा करने की सीख मिलती है। वे यहां एसडीएम कार्यालय में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस प्रतिमा को जेके व्हाइट सीमेंट के अर्थ सहयोग से यहां स्थापित किया गया था। लंबे समय से यह प्रतिमा अनावरण का इंतजार कर रही थी। कलेक्टर ने कहा कि गांधीजी हमारे दिल में बसते हैं मगर अब न्याय के क्षेत्र में विराजित होकर हमें अच्छी सीख देते रहेंगे। इस मौके पर जेके सीमेंट ग्रुप के वाणिज्यिक एवं प्रशासनिक महाप्रबंधक सीपी झगड़ावत, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पालिकाध्यक्ष रूस्तम प्रिंस, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, एसडीएम राकेश गुप्ता तहसीलदार शंकरलाल शर्मा आदि मंचस्थ थे।
मेड़तासिटी. प्रतिमाअनावरण समारोह को संबोधित करते कलेक्टर राजन विशाल।
नागौर. मेलामैदान क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिक।