पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व विभाग को सौंपी जाएगी आरटीडीसी की होटलें

राजस्व विभाग को सौंपी जाएगी आरटीडीसी की होटलें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

जिलेमें पिछले एक दशक से धूल फांक रही आरटीडीसी की दो होटलों को जल्द ही राजस्व विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। यहां एक दिवसीय दौरे पर आए कलेक्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नागौर स्थित होटल कुरजां तथा मेड़ता स्थित मीरा मिड-वे को लेकर उनकी मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। एक रिपोर्ट पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। जिसमें यह कहा गया है कि ये होटलें लंबे समय से नाकारा पड़ी जर्जर हो गई है इसलिए इन्हें राजस्व विभाग के सुपुर्द कर दिया जाए ताकि इन भवनों का सदुपयोग किया जा सकें।

एक सवाल के जवाब में कलेक्टर ने कहा कि फसल खराबे की राशि को संबंधित पीडितों को बांटा जा चुका है मगर फिर भी इस क्षेत्र के यदि किसान वंचित है तो उसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने जल स्वावलंबन योजना को अभियान बताते हुए कहा कि इससे बारिश के पानी को सहेजने की परम्परा फिर शुरू होगी और लोगों को फ्लोराइडयुक्त पानी से होने वाली बीमारियों से भी निजात मिलेगी। यह योजना जिले के 38 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों में लागू की गई है। जल्द ही इसका असर दिखाई देने लग जाएगा। मेड़ता सिटी में लंबे समय से बढ़ रहे अतिक्रमणों से जुड़े एक सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही तहसील विभाग यहां भूमि का सर्वे कर सीमाज्ञान करेगा फिर स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा।

खबरें और भी हैं...