मेड़ता रोड में शिशु स्वास्थ्य मेला आज
मेड़ता रोड| कस्बेके प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा। मेले को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मेला में स्वस्थ बच्चों माताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मेड़ता बीसीएमएचओ डाॅ. सुशील दिवाकर ने बताया कि मेड़ता रोड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिशु स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। माताओं को बाल स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तरी पूछी जाएगी। सही जवाब देने वाली माताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभारी डाॅ. प्रियंका सोनी ने बताया कि शिशुओं की जांच कर इलाज भी किया जाएगा। इस मौके पर आशाओं को ओआरएस घोल बनाने आदि की प्रकिया समझाई जाएगी। वहीं देर शाम तक मेले को लेकर तैयारियों का दौर जारी रहा।