पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंगलुरु के लिए द्विसाप्ताहिक ट्रेन का नियमित संचालन आज से

बैंगलुरु के लिए द्विसाप्ताहिक ट्रेन का नियमित संचालन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड. बीकानेर-यशवंतपुर(बैंगलुरु) के बीच नई द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन 9 दिसंबर से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। मगर इस ट्रेन का ठहराव नागौर जिला मुख्यालय पर नहीं रखा गया है। बीकानेर से रवाना होने के बाद इस ट्रेन का पहला ठहराव मेड़ता रोड रखा गया है। यशवंतपुर (बैंगलुरु) उदघाटन अवसर पर विशेष रेल रविवार दोपहर 12.15 बजे रवाना की गई है। जो 8 दिसंबर की मध्य रात मेड़ता रोड होकर सुबह बीकानेर पहुंचेगी। रात 10 बजे ट्रेन संख्या 16588 को रवाना किया जाएगा। ट्रेन का पहला ठहराव मेड़ता रोड रखा गया है। होली डे के रूप में इस ट्रेन को जुलाई में संचालित किया गया था।

रेल सुविधा बढ़ी