पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के लोगों को दिल्ली के लिए दिन में मिल ही गई ट्रेन

जिले के लोगों को दिल्ली के लिए दिन में मिल ही गई ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलप्रशासन द्वारा 7 दिसंबर से भगत की कोठी-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन शुरू करने से जोधपुर मंडल सहित जिले के वाशिंदों को दिल्ली आने जाने के लिए अब दिन के समय की ट्रेन मिल ही गई। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।

1994 से पूर्व छोटी लाइन में दिल्ली-जोधपुर मेल एक्सप्रेस संचालित होती थी।

उसके बाद बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन होने के बाद जोधपुर-दिल्ली मंडोर, जैसलमेर-दिल्ली मालाणी, जोधपुर-बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला संपर्क क्रांति, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला चार ट्रेनें संचालित हो रही है।

जो सभी रात्रीकालीन ट्रेनें है। एक भी ट्रेन दिल्ली के लिए दिन के समय की नहीं थी। आखिर लंबे समय बाद भगत की कोठी-दिल्ली सराय रोहिल्ला चलने से यात्रियों को दिन के समय की ट्रेन मिलने से काफी राहत मिली है।