पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यटन विकास उप समिति की बैठक

पर्यटन विकास उप समिति की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. मेड़ताउपखंड अधिकारी कार्यालय में पर्यटन विकास उप समिति की बैठक एसडीएम सोहनलाल कायल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मीरा समग्र केंद्र प्रभारी साहित्यकार दीपचंद सुथार द्वारा लिखित मीरा जीवन वृत पुस्तक का प्रकाशन करने, प्रसिद्ध चित्रकार कनु देसाई द्वारा चित्रण की गई 11 फोटो को दीर्घा में प्रदर्शित करने, स्मारक प्रांगण केवल धार्मिक कार्यक्रमों के लिए स्वीकृति देने, स्मारक के पास आवारा पशुओं को पकड़वाने एवं शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में तहसीलदार नरेश रायजादा, उप कोषाधिकारी भंवरलाल वैष्णव, कनिष्ठ लिपिक कैलाश व्यास, ईओ श्रवण कुमार चौधरी, सहायक अभियंता भागीरथ चौधरी, नरेंद्रसिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।

मेड़ता सिटी. बैठकमें विचार-विमर्श करते अधिकारी।