पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मीरा द्वार बनेगा, सफाईकर्मी भर्ती जल्द’

‘मीरा द्वार बनेगा, सफाईकर्मी भर्ती जल्द’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिका की बैठक शोर शराबे एवं हंगामे के साथ संपन्न

भास्करन्यूज| मेड़ता सिटी

मेड़तानगरपालिका की साधारण बैठक सोमवार को दोपहर तीन बजे पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी, विधायक सुखाराम नेतड़िया ईओ श्रवणराम चौधरी की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व राज्य सरकार से मनोनीत सदस्य सोहनलाल भींवला, महेंद्र चौहान, नरेंद्र लाहोटी एवं सत्यनारायण सिखवाल का साफा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। बैठक में एजेंडे पर चर्चा करते हुए चैतन्य कॉलोनी में आवंटित भूखंड संख्या सी 55 के संबंध में गोपालराम के आवेदन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

दिनेश निंबावत को बीपीएल में शामिल करने, पालिका क्षेत्र के भूखंडों की नीलामी, जनता कॉलोनी में भूमि की नीलामी, ले आउट-प्लान आदि प्रस्ताव लिए गए। पत्रकारों को भूखंडों के आंवटन के संबंध में ईओ चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर आवंटन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सफाई ठेका, प्रेम नगर कॉलोनीवासियों की मांग, मीरा द्वार निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में तीन महीने में मीरा द्वार निर्माण करने पर बल दिया गया। बैठक में नेहरू पार्क की दीवार को वापस निर्माण करवा कर रास्ता चौड़ा करने के मामले में सत्ता पक्ष पार्षद छोटूलाल वैष्णव एवं विपक्षी पार्षदों ने जोरदार हंगामा कर दिया। इस मुद्दे को लेकर पांच सदस्य की कमेटी बनाकर वापस बोर्ड में रखने का निर्णय लिया। नगर के नागौर रोड, जोधपुर रोड तथा मोररा रोड आदि सड़क को चौड़ा कर प्रवेश द्वार लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सफाईकर्मियों की भर्ती को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्णय लिया गया। ईओ चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति लेकर तत्काल प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सदस्यों ने शहर के सफाईकर्मियों को भर्ती करने की बात कही। अन्य विकास कार्यों के तहत प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच लाख की लागत से ब्लॉक एवं नालियां निर्माण कराने एवं पार्कों के विकास का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया।

इस मौके पर प्रतिपक्ष नेता नंदूश्री मंत्री, पार्षद रामेश्वर थिरोदा, सुखदेव विश्नोई, नारायण पारीक, माणक सेन, लालाराम नायक, रूपाराम चौधरी, मोनिका जैन, तीजादेवी, कुर्बान स्या आदि मौजूद थे। अंत में पालिका अध्यक्ष थानवी की माता शोभादेवी थ