- Hindi News
- द्विसाप्ताहिक नियमित ट्रेन का संचालन आज से
द्विसाप्ताहिक नियमित ट्रेन का संचालन आज से
बीकानेर-यशवंतपुर(बैंगलुरु) के बीच नई द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन 9 दिसंबर से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। मगर इस ट्रेन का ठहराव नागौर जिला मुख्यालय पर नहीं रखा गया है। बीकानेर से रवाना होने के बाद इस ट्रेन का पहला ठहराव मेड़ता रोड रखा गया है।
रेलवे के अनुसार यशवंतपुर (बैंगलुरु) उदघाटन अवसर पर विशेष रेल रविवार दोपहर 12.15 बजे रवाना की गई है। जो 8 दिसंबर की मध्य रात मेड़ता रोड होकर सुबह बीकानेर पहुंचेगी। रात 10 बजे ट्रेन संख्या 16588 को रवाना किया जाएगा। ट्रेन का पहला ठहराव मेड़ता रोड रखा गया है। नागौर जिला मुख्यालय पर ठहराव नहीं रखा गया है। इससे पूर्व भी होली डे के रूप में इस ट्रेन को जुलाई में संचालित किया गया था। मगर नागौर जिला मुख्यालय पर ठहराव नहीं करने से राजनीतिक स्तर पर काफी प्रयास किए गए। मगर इस ट्रेन का ठहराव नहीं हो सका।
मगर इस बार तो नियमित द्विसाप्ताहिक के रूप में ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। अब यह ट्रेन मंगलवार रविवार को रात 10 बजे रवाना होकर प्रत्येक बुधवार शुक्रवार को यशवंतपुर रात को 3.15 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार यशवंतपुर से 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार रविवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर प्रत्येक रविवार मंगलवार को सुबह 7.10 बजे बीकानेर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड, जोधपुर, लूणी, पाली, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, आबूरोड़, पालनपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
बीकानेर-यशवंतपुर के बीच