बाइक का टायर फटा, युवक घायल
मेड़ता सिटी. लांबाजाटान-गंठिया मार्ग पर सोमवार शाम मोटरसाइकिल का टायर फटने से एक युवक गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेड़ता सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जानकारी अनुसार गंठिया निवासी मनोहर (27) लांबा जाटान से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान अचानक बाइक का टायर फटने से वह गिरकर घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। डॉ. ओपी इनाणी ने उसे उपचार दिया।