हाईवे पर वाहन चालकों पर कार्रवाई आज से
मेगाहाईवे पर हो रही प्रतिदिन दुर्घटनाओं को मद्देनजर सोमवार को पुलिस ने खड़े वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। हैड कांस्टेबल चुन्नीलाल कुमावत ने बताया कि वाहनों की लगातार आवाजाही व्यस्त रहने वाले मेगा हाईवे पर कुछ वाहन चालक अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े कर देते हैं। इससे रूटीन के वाहन चालकों को बार बार जाम का सामना करना पड़ता है। इससे दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। मंगलवार से कोई भी वाहन चालक मेगा हाईवे पर वाहन खड़ा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सड़क निर्माण से लग रहा आए दिन जाम
कुचेरा. लंबेसमय से टूटे हाईवे 89 का निर्माण कार्य शुरू तो हो गया मगर अब यहां आए दिन लग रहे जाम से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। भैरूंजी चौराहा से निंबड़ी चौराहा वाया बस स्टैंड बनाई जा रही सीसी रोड निर्माण के कारण बाईपास की कमी बाधा बन रही है। यहां सड़क एवं पट्टी का निर्माण चल रहा है। दूसरी पट्टी में पूरी जगह नहीं मिलने से बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। इससे दिन में कई बार वाहनों की लंबी कतारें जाम लग जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के कारण ट्रकों अन्य बड़े वाहनों को पुलिस थाने से कृषि मंडी रोड, लूणसरा बाईपास होकर होली नीम भैरूंजी चौराहे से निकाला जाए। ताकि जाम भी लगे और और सड़क निर्माण भी सही हो सके।
हाईवे निर्माण के लिए सर्वे शुरू अतिक्रमियों में हड़कंप
मेड़तारोड. मेड़ता-खींवसरस्टेट हाइवे सड़क निर्माण को लेकर कस्बे में सर्वे करने से अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया है। दिन भर चर्चाएं रहीं कि आखिर कितनी चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। मेड़ता-खजवाना-खींवसर होते हुए ओसियां तक स्टेट हाईवे संख्या 39 के निर्माण को लेकर करीब सात साल पहले एक सर्वे हुआ था। सर्वे के दौरान कस्बे में भी सर्वे करते हुए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए काले निशान भी लगाए थे। यहां पर कुछ तो सड़क बनी, मगर हाइवे निर्माण की फाइल ठंडे बस्ते में पड़ गई। इससे ग्रामीण भी निश्चिंत हो गए थे। इस बार दो दिन तीन से मेड़ता सिटी-मेड़ता रोड के बीच सर्वे वापस से शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों में सड़क की चौड़ाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। पीडब्ल्यूडी विभाग मेड़ता के एईएन बलदेवराम ने बताया कि हाईवे के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण के बाद टोल नाका भी चालू किया जाएगा।
मेड़ता