स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ
मेड़ता सिटी. स्वच्छभारत अभियान के तहत सोमवार से प्रारंभ हुए स्वच्छ सप्ताह राजस्थान को लेकर नगरपालिका से सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मेड़ता विधायक सुखाराम नेतडिया, चेयरमैन अनिल थानवी, एसडीएम सोहनलाल कायल, तहसीलदार नरेश रायजादा, पालिका ईओ, उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, पार्षद रूपा राम जाट ने पालिका के मुख्य द्वार पर झाडू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। निरीक्षक शिवलाल बाना ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन पांच-पांच वार्डों में सफाई की जाएगी।