पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़ता सिटी में जन सूचना अभियान का आगाज आज

मेड़ता सिटी में जन सूचना अभियान का आगाज आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभियान के नोडल अधिकारी ने की प्रेस वार्ता

भास्करन्यूज| नागौर

सरकारीकी कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए पत्र सूचना कार्यालय, जाेधपुर द्वारा 9 से 11 दिसंबर तक मेड़तासिटी के पंचायत समिति मैदान पर जन सूचना अभियान जागरूकता कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का उदघाटन सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, अध्यक्षता जिला प्रमुख बिंदु चौधरी समारोह विशिष्ट अतिथि कलेक्टर राजन विशाल होंगे। मेड़ता विधायक सुखराम नेतडिया, प्रधान कैलाश मंडा एवं पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी, मेड़ता एसडीएम सोहनलाल कायल, बीडीओ संदेश पाराशर, ईओ श्रवण राम स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

यहहोगा अभियान में

अभियानके नोडल अधिकारी राजेश मीणा प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, सामाजिक सुरक्षा योजना, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय बागबानी मिशन, उन्नत खेती एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के साथ उद्यमिता विकास जैसी योजनाओं पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक विभिन्न कार्यशाला, संगोष्ठी प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कार्यान्वयन विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।

मनोरंजक कार्यक्रमों से जीवन विकास का संदेश दिया जाएगा। प्रभाग के विभागीय कलाकारों के साथ बाड़मेर से शुभम संस्थान के कलाकार गीत नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

30सेवा केंद्र की स्टॉलें लगेंगी

अभियानस्थल पर 30 सेवा केंद्र (स्टॉल) सेवाएं देंगे। इनमें राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर का निशुल्क रोग जांच शिविर दवाइयों का वितरण, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा टिड्डी चेतावनी संगठन, जोधपुर का सजीव प्रदर्शन तथा विज्ञापन दृश्य प्रचार निदेशालय क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की प्रदर्शनी लगेगी। कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, डाक विभाग, रेलवे, काजरी, सेना भर्ती कार्यालय, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, पीसीआरए, बैंक और बीमा कंपनी, पंचायत समिति, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं पशुपालन, सर्व शिक्षा अभियान एवं नगर पालिका भी अभियान में स्टॉल लगाएंगी।