स्पीड ब्रेकर पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली
मेड़ता रोड. रेलप्रशासन की ओर से गत माह दो स्पीड ब्रेकर होने के बावजूद मापदंडों के विपरीत दो तिरछे स्पीड ब्रेकर ओर बनवा दिए गए। जिससे यहां कपास से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। बड़ा हादसा टल जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फाटक संख्या सी 99 के पास बगैर स्पीड ब्रेकर पर एक कपास से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। रात रतन बटेसर, बुद्धाराम पोटलिया, भंवराराम जांगू, हुकमराज शर्मा सहित लोगों ने रोष जताते हुए रेलवे से बगैर मापदंडों के बने बड़े स्पीड ब्रेकरों को छोटा करने की मांग की है। मोटे स्पीड ब्रेकर पर आए दिन छोटी कारों के चेंबर फूटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।