कार चोरी मारपीट के मामले दर्ज
मेड़ता सिटी. पुलिसथाने में घर के बार खड़ी कार चोरी होने सहित मारपीट कर प|ी की लज्जा भंग करने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए। नगर के कादरी कॉलोनी निवासी गफूर अली ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी घर के बारह खड़ी कार को रात्रि 9 बजे करीब अज्ञात चोर चुराकर ले गए। इसी तरह गेमलियावास निवासी कानाराम बावरी ने थाने में अपने ही गांव के प्रेमाराम, ओमाराम सहित पांच जनों के खिलाफ रविवार देर शाम को एक राय होकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। तथा प|ी का सोने का फुलडिया छीनकर लज्जा भंग करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दर्ज मामलों की जांच शुरू की।