पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुचामन में मार्च से शुरू होगा पहला मॉडर्न वेयरहाऊस

कुचामन में मार्च से शुरू होगा पहला मॉडर्न वेयरहाऊस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायदा : फसल के पूरे दाम मिलेंगे

लीकेज, सीलन प्रूफ और आर्द्रता नियंत्रित होगा

अिभमन्यु जोशी | कुचामन सिटी

यहांके भैरू तालाब मैदान में 14 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला मॉडर्न वेयर हाऊस जल्द ही तैयार होने जा रहा है। जिले के किसानों को कृषि उत्पादों फसलों के भंडारण के लिए अब काफी सुविधा मिल सकेगी। इस मॉडर्न वेयर हाऊस में करीब 25 हजार 500 मैट्रिक टन अनाज भंडारण की क्षमता है। फिलहाल जिले में केवल नागौर और मेड़ता सिटी मंडी में ही वेयरहाउस चल रहे हैं। नागौर के वेयरहाऊस की भंडारण क्षमता 13950 मैट्रिक टन है जबकि मेड़ता सिटी वेयरहाऊस की भंडारण क्षमता 23 हजार 260 मैट्रिक टन है। कुचामन में बनने वाला मॉडर्न वेयर हाउस मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। होली के बाद किसान यहां अपनी फसलों का भंडारण कर सकेंगे। इसी तरह लाडनूं में भी मॉडर्न वेयरहाऊस बनाया जाएगा।

करीब 14 करोड़ की लागत से बनने वाले इस वेयर हाऊस की पूरी छत बिना स्क्रू और छेद के होगी। इसके चलते वेयर हाऊस में पानी के रिसाव की कोई समस्या नहीं रहेगी। ही इसमें सीलन आएगी। प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश शर्मा ने बताया कि यह वेयर हाऊस प्रदेश का पहला ऐसा वेयर हाऊस होगा जहां टर्बो वेंटिलेशन की व्यवस्था रहेगी। टर्बो वेंटिलेशन से इनमें आर्द्रता और तापमान नियंत्रित रहेगा और फसलों को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

कुचामन सिटी. प्री-फेब्रिकेटेडस्ट्रक्चर से तैयार हो रहा वेयरहाऊस।

किसानों को मिलेगी राहत

प्रदेशमें कुचामन, लाडनूं बिजयनगर में ऐसे मॉडर्न वेयरहाऊस बनाए जा रहे हैं जो प्री-फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर से तैयार होंगे। इससे किसानों को राहत मिलेगी और वे अपनी फसलों का सुरक्षित भंडारण कर सकेंगे। भंडारण के लिए किसानों को दी जा रही छूट यथावत रहेगी। मार्च तक किसानों को मॉडर्न वेयरहाऊस की सौगात मिल सकती है। इसमें फसलों का भंडारण बेहतर और सुरक्षित होगा। -सुरदीपसिंह, उपनिदेशक, राजस्थान स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन

12 एकड़ जमीन पर चल रहा है निर्माण

वेयरहाऊस का निर्माण करने वाली कार्यकारी एजेंसी सिम्फोनिया एंड ग्राफिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अक्षय हाड़ा ने बताया कि आम तौर पर 12 एकड़ जमीन पर बनने वाले वेयर हाऊस में 6 से 7 हजार मैट्रिक टन अनाज के भंडारण की ही क्षमता होती है लेकिन कुचामन के मॉडर्न वेयर हाऊस को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यहां ट्