डबल लेन सड़क का सर्वे शुरू
हरसौर| राष्ट्रीयसड़क परियोजना के तहत पीपीपी मोड से बनने वाली डबल लेन सड़कों का सर्वे शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग पूरी होने की आस भी पूरी हो जाएगी। आदर्शनगर बाईपास एवं भैरूंदा बस स्टैंड पर परबतसर-मेड़ता, डेगाना-परबतसर एवं डेगाना-मेड़ता आदि सड़क मार्गों के लिए सर्वे किया जा रहा है। निजी कंपनी के कार्मिक रोजाना वाहनों की आवाजाही रिकॉर्ड कर रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भीखाराम बेरवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पीपीपी मोड के तहत सड़कों का निर्माण कराया जाना है। निर्धारित मार्गों पर सर्वे होने के बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सर्वे के दौरान ललित सैनी, दिनेश कुमार नंदकिशोर सैनी आदि कार्मिक सेवाएं दे रहे हैं।