- Hindi News
- जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से, सभी स्कूलों में तैयारियां पूरी
जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से, सभी स्कूलों में तैयारियां पूरी
अर्द्धवार्षिकपरीक्षा शुक्रवार से प्रारंभ होगी। इसके लिए विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यार्थी भी कड़ी मेहनत के साथ अध्ययन में जुटे हैं। नोडल अधिकारी राउमावि नावां के प्राचार्य राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पारियों में होगी। प्रथम पारी सुबह 9 बजकर 15 से प्रारंभ होगी इसी प्रकार दूसरी पारी 1 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होगी। राठौड़ ने बताया कि उनके नोडल के अधीन 32 राजकीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय है तथा 44 निजी क्षेत्र की माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं। कक्षा नौ से बारहवीं तक के प्रश्न पत्र वितरित कर दिए गए हैं। निजी विद्यालयों को शुक्रवार सुबह प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
सारड़ा विद्यालय से मिलेंगे पेपर
सांजू.क्षेत्रकी समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी हो चुकी है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विद्यार्थियों की छुट्टी रखी गई। गुरुवार को पूरे दिन दयानंद विद्यालय प्रबंधन सहित अन्य निजी स्कूल परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त रहे। बैठक व्यवस्था को लेकर काम चलता रहा। विभागीय नोडल अधिकारी की ओर से निजी स्कूलों के पेपर सारड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लॉकर में रखवाए गए है। जहां से निजी स्कूल पेपर ले सकेंगे।
दो पारी होंगी
पहलीपारी: सुबह 9.15बजे दूसरीपारी: दोपहर1.15 बजे
परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समय पर पहुंचना होगा। देर से आने पर सम्मिलित नहीं किया जाएगा।