पैरा मेडिकल स्टाफ की बैठक 17 को
मेड़ता सिटी. ब्लॉकक्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों एवं पेरा मेडिकल स्टाफ की बैठक 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक यादव की अध्यक्षता में होगी। बीपीएम महेंद्रसिंह ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रम परिवार कल्याण, टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एवं जांच आदि को लेकर चर्चा की जाएगी।