- Hindi News
- जिला न्यायाधीश ने किया कोर्ट का निरीक्षण
जिला न्यायाधीश ने किया कोर्ट का निरीक्षण
मेड़ताके जिला न्यायाधीश द्वारकाप्रसाद शर्मा ने गुरुवार को एसीजेएम कोर्ट का निरीक्षण किया। बाद में अभिभाषक संघ कार्यालय में वकीलों के साथ बैठक कर चर्चा की। अभिभाषक कार्यालय में जिला न्यायाधीश द्वारिकाप्रसाद शर्मा एडीजे नरेंद्रकुमार शर्मा, एसीजेएम डॉॅ .सरिता स्वामी ने वकीलों से चर्चा करते हुए जिले में बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के निस्तारण तथा लोक अदालतों में अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष घनश्याम जोशी, रमेशचंद बोहरा, बिरधाराम चौधरी, श्यामसुंदर चौहान, अनिल जोशी, जगदीश सिंह बाजवास,दीनानाथ योगी, राजेश भादू, विनोद बागड़ा, गोपालसिंह गांगवा, कमलकिशोर चौहान, प्रेमाराम बुगालिया, अनीश चौहान, मनीष चौहान, दिनेश सैनी, अश्विनी भादू, राकेश घारू तथा डीवाईएसपी सुभाषचंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।