- Hindi News
- ‘पालिका ईओ की गाड़ी पर नीली बत्ती हटवाएं’
‘पालिका ईओ की गाड़ी पर नीली बत्ती हटवाएं’
मेड़ता सिटी| मेड़तानगरपालिका के वाहन पर पिछले दो-चार दिनों से नीली बत्ती लगाकर घूमने को लेकर पार्षद नारायण पारीक ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी सोहनलाल कायल को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका मंडल की बोलेरो गाड़ी से नीली बत्ती हटाने की मांग की है।
पार्षद पारीक की ओर से एसडीएम कायल को दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों की रोक के बावजूद भी मेड़ता नगरपालिका के ईओ श्रवण कुमार चौधरी ने नगरपालिका मंडल की बोलेरो गाड़ी पर नीली बत्ती सायरन लगा रखा है, जो नियम विपरीत है। इस संबंध में पार्षद ने एसडीएम से नगरपालिका की गाड़ी से नीली बत्ती हटाने की मांग की है। इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी प्रेमराज खन्ना ने बताया कि सूची देखकर बताएंगे कि नीली बत्ती लगाने का अधिकार ईओ को है या नहीं।
^नगरपालिका फायरमैन पदेन एवं अतिक्रमण जैसे आपातकालीन सेवाओं में आते हैं। इसलिए गाड़ी पर नीली बत्ती लगाई है। -श्रवणकुमार चौधरी, ईओ,मेड़ता नगरपालिका
^इस संबंध में पार्षद ने शिकायत पेश की है, इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जांच में तथ्य या नियमों के विपरीत पाई जाती है तो गाड़ी से बत्ती हटवाई जाएगी। -सोहनलालकायल, एसडीएम,मेड़ता
नगरपालिका में खड़ी ईओ गाड़ी जिस पर लगी नीली बत्ती।