भाजपा की जयपुर रैली के लिए जनसंपर्क
जयपुर रैली में मेड़ता से जाएंगे अनेक भाजपाई
13दिसम्बर को जयपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय भाजपा बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन-रैली को लेकर गुरुवार को चारभुजा धर्मशाला में भाजपा शहर मंडल की बैठक अध्यक्ष नवरतनमल सिंघवी की अध्यक्षता एवं विधायक सुखाराम नेतड़िया की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में विधायक सुखाराम नेतड़िया ने कहा कि रैली-सम्मेलन में प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों को रखा जाएगा। कार्यकर्त्ता अपने क्षेत्र में जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएं। आने वाले चार सालों में मेड़ता सहित प्रदेश के विकास में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। सिंघवी ने कहा कि 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय रैली में मेड़ता से अनेक कार्यकर्ता जाएंगे। नगरपालिका अध्यक्ष अनिल थानवी ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तरह ही पूरे जोश एवं उत्साह के साथ संगठित होकर रैली में पहुंचें। वरिष्ठ नेता पुखराज टाक ने कहा कि रैली के लिए पार्टी की ओर से वाहन सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। रैली संबंधी प्रचार सामग्री का वितरण शुक्रवार को होगा। जयपुर जाने के लिए सुबह 6 बजे घाणा मार्केट चौराहा से वाहन रवाना होंगे। बैठक में सह प्रभारी रामनिवास बोराणा, वीरेंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री रामकुंवार जांगिड़, महेंद्र शर्मा, हारून, ताराचंद कच्छावा, रामेश्वर घांची, रामस्वरूप गहलोत, सत्यनारायण सिखवाल, सोहनलाल घांची, नारायण पारीक, रूपाराम जाट, अब्दुल इस्लाम पठान, नरेश जैन, दिनेश पंवार, मुख्तार स्या भाटी आदि मौजूद थे।
मेड़ता सिटी. भाजपाकी बैठक लेते विधायक सुखाराम नेतड़िया।
रियांबड़ी. प्रदेशकी भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जयपुर में होने वाली रैली के लिए रियांबड़ी में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधान रामप्रताप बग्गड़ ने भाजपा की जयपुर रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व पंचायत समिति सदस्य मेघाराम, पूर्व पार्षद अन्नाराम पंवार, खेल प्रकोष्ठ के बनवारी खंडेलवाल, सुनील बघेरिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इलियास मोहम्मद, राजू परिहार, कानसिंह शेखावत, गिरधारी सैनी, कानाराम मारोठिया ने रैली के दायित्वों पर चर्चा की। प्रधान बग्गड़ ने रैली के लिए पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया।