पालिका कर्मचारियों ने की सफाई
स्वच्छअभियान के तहत चलाएं जा रहे विशेष सफाई अभियान में गुरुवार को पालिका टीम द्वारा मोररा तिराहा सर्किल एवं आसपास सफाई की गई। सुबह साढ़े 9 बजे पालिका सफाई कार्मिकों ने जेसीबी के साथ जलदाय विभाग के सामने मोररा तिराहा सर्किल एवं उसके आसपास विशेष रूप से सफाई की। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, अधिशासी अधिकारी श्रवण राम चौधरी, स्वास्थ्य निरीक्षक शिवलाल बाना, रामअवतार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
मेड़ता सिटी. झाडूलगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ करते पालिका कर्मचारी।
कुचेरा. लूणसरागांव में बुधवार को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने श्याम कॉलोनी से लेकर मेघवालों का बास तक सफाई की। इससे लंबे समय से पड़ी गंदगी भी दूर हो गई और लोगों को भी राहत मिली। इस मौके पर राकेश नाथ, विनोद सेन, किशोर नाथ, विकास सेन, महेश शर्मा, राधेश्याम मेहरा सहित ग्रामीणों ने गांव की गलियों सड़कों की सफाई की।