खाद-बीज की दुकानें रही बंद
गोटन| ऑलइंडिया फर्टीलाइजर, सीड्स, पेस्टीसाइडस डीलर एसोसिएशन दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार को देश व्यापी आंदोलन के तहत गोटन कस्बे सहित आसपास के गांवों के सभी खाद बीज के प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। इस दौरान विक्रेताओं ने मेड़ता एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। खाद बीज व्यापारी रामचन्द्र सांगवा जयनारायण ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि, रसायन और जीव विज्ञान का डिप्लोमा डिग्री कृषि आदान विक्रेताओं के लिए अनिवार्य करने के संशोधन करने का देशभर के सभी खाद बीज और कीटनाशी विक्रेताओं द्वारा विरोध किया गया तथा नियमों में संशोधन करने की मांग की गई।