पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब बैंक उपभोक्ता खुद कर सकेगा अपने पासबुक की एंट्री

अब बैंक उपभोक्ता खुद कर सकेगा अपने पासबुक की एंट्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

स्टेटबैंक ऑफ इंडिया के उपभोक्ताओं को अब बैंक के काउंटर पर जाकर अपनी पास बुक में एंट्री कराने की दरकार नहीं है। वे स्वयं अपनी पास बुक में अपनी एंट्री कर सकेंगे। इसके लिए बैंक परिसर में एक एटीएमनुमा मशीन स्थापित की गई है। सेल्फ पास बुक प्रिंटिंग मशीन में कोई भी उपभोक्ता अपनी डायरी डालेगा और फिर उसे ऑपरेट कर वह अपनी तमाम तरह की डेबिट क्रेडिट की एंट्री का प्रिंट आउट पासबुक में ले सकेगा।

इसके लिए उपभोक्ताओं को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मंगलवार को एसबीआई शाखा परिसर में क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार बंसल मेड़ता की शाखा के प्रबंधक दिलीप कुमार अग्रवाल ने स्वयं पास बुक्स प्रिंटिंग मशीन का फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान बंसल ने बताया कि इस मशीन के लगाने से बैंक में उपभोक्ताओं को कतार में खड़े होने से मुक्ति मिलेगी। पहले बैंक अपने उपभोक्ताओं को बार कोड जारी करेगी। इसके बाद उपभोक्ता कभी भी अपनी बैंक पास बुक में स्वयं चलित मशीन में पास बुक डालकर अपने अपने खाते के लेनदेन की जानकारी ले सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को लाइन में लगकर पास बुक में प्रिंट करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एसबीआईजल्द लगाएगी रिसाइकलर मशीन

क्षेत्रीयप्रबंधक मुकेश कुमार बंसल ने बताया कि वर्तमान युग में समय के अभाव को देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए जल्द ही रिसाइकलर मशीन लगाई जाएगी।

यह मशीन पैसा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं का पैसा जमा भी करेगी। यह सुविधा उपभोक्ताओं को एटीएम बूथ की तरह 24 घंटे मिलेगी। उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टेक्नोलॉजी की ओर आकर्षित किया जाए, उन्हें राहत पहुंचाई जाए। यह मशीन जल्द ही शहर के भीतरी भाग में अच्छा स्थान देखकर स्थापित की जाएगी।

मेड़तासिटी. एसबीआईमें पास बुक्स प्रिंटिंग मशीन का फीता काटकर उदघाटन करते हुए क्षेत्रिय प्रबंधक शाखा प्रबंधक।

खबरें और भी हैं...