जीवन कौशल प्रतियोगिता का शुभारंभ
मेड़ता सिटी| दरियावबाल निकेतन उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के जीवन कौशल प्रदर्शन के लिए चार दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। संचालक हितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान रंगोली, चित्रकला, भाषण, मेहंदी, चम्मच रेस, मेंढक रेस, चेयर रेस, जलेबी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।