- Hindi News
- मेड़ता से पहले आता है मीरा का नाम : राजौरा
मेड़ता से पहले आता है मीरा का नाम : राजौरा
धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस
भास्करन्यूज | मेड़ता सिटी
मीराबाईस्मारक के छठे स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को मीरा समग्र केंद्र में काव्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वहीं बहुरंगी पोस्टर का भी विमोचन हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ एसडीएम एनके राजौरा एवं मीरा समग्र केन्द्र प्रभारी दीपचंद सुथार ने मीराबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। काव्य संगोष्ठी का आगाज श्री चारभुजा जागरण मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल शर्मा ने गणेश वंदना से किया। राजौरा ने कहा कि जहां भी मेड़ता का नाम आता है, वहां पहले मीराबाई का नाम लिया जाता है। मीराबाई की भक्ति निस्वार्थ थी। जगदीश गुजराती ने ‘म्हारो कानूड़ा कलेजे री कोर,’ राजेन्द्र जोशी ने ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी,’ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। श्यामसुंदर सिखवाल ने ‘श्याम रंग में रंग गई मीरा’, कविता पाठ कर दाद पाई। मंच का संचालन राजीव पुरोहित ने किया। संगोष्ठी में स्मारक प्रबंधक नरेन्द्रसिंह, चांद मो. घोसी, नंदूश्री मंत्री, रतनलाल थानवी राजसा, डीडी चारण, भंवरलाल सिखवाल, बलदेवराम धौलिया, पवन वैष्णव, वीरेंद्र वर्मा, लीलाधर सोनी, अधिवक्ता सत्यदेव सांदू, रामकुंवार जांगिड़, गोविंद लाल सुथार, फकीरचंद शर्मा, संतसिंह तिलानेस, मुन्नालाल सोनी, मगराज पुरोहित आदि ने भी अपने- विचार रखे।