पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा\'

\"चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयचिकित्सालय में मंगलवार की देर शाम मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक एसडीएम नंदकिशोर राजौरा की अध्यक्षता एवं चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सर्वेश प्रधान की मौजूदगी में हुई।

बैठक में चिकित्सालय परिसर में विकास कार्य कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राजकीय चिकित्सालय परिसर में चारदीवारी का निर्माण कार्य कराने, रात के वक्त चिकित्सालय परिसर एवं रास्ते पर हाईमास्ट लाइट लगवाने के लिए पालिका से संपर्क करने, चिकित्सालय की बंद पड़ी कैंटीन का वापस टेंडर निकालने पर चर्चा की गई। चिकित्सालय में पानी की समुचित सप्लाई रखने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखने को लेकर चर्चा की गई। इस बारे में प्रस्ताव भी लिया गया है। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का एक काउंटर मुख्य द्वार के पास अलग से लगाने एवं टीनशेड लगाने की भी चर्चा की गई।बैठक में चिकित्सालय प्रभारी डॉ. प्रधान ने कई समस्याएं एसडीएम के सामने रखीं। बैठक में डॉ. अखिल गुप्ता, डॉ. ओपी ईनाणी, डॉ. रविंद्र तंवर के अलावा एमआरएस सदस्य नवरतनमल सिंघवी नंदकुमार अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे।

मेड़ता सिटी. चिकित्सालयमें मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक लेते एसडीएम।