पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरठ और मुजफ्फरनगर के 35 पशु पालकों ने जमा कराएं दस्तावेज

मेरठ और मुजफ्फरनगर के 35 पशु पालकों ने जमा कराएं दस्तावेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय रामदेव पशु मेले में बाहरी राज्यों में पशुओं के परिवहन को लेकर गुरुवार को मेरठ मुजफ्फरनगर के करीब 35 व्यापारियों पशुपालकों ने दस्तावेज जमा करवाए है। ताकि उनके आधार पर रेलवे से मालवाहक बोगियों की मांग कर पशुओं का परिवहन आसानी से बाहरी राज्य में किया जा सकें। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सीआर मेहरड़ा ने बताया कि ट्रेन चलाने को लेकर बाहरी राज्यों के व्यापरियों पशुपालकों की मांग पर गुरुवार को मेरठ मुजफ्फरनगर के कुल 35 दस्तावेज आए। इन दस्तावेजों के आधार पर जिला प्रशासन की और से रेलवे को भेजा जाएगा। इसी दस्तावेज के आधार पर रेलवे मालवाहक बोगियां चलाने की अनुमति देगा। बाहरी राज्यों के पशुपालकों की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने सांसद सीआर चौधरी को भी अवगत करवाया है।

दस्तावेज के बाद मिलेगी सफेद चिट्ठी: पशुमेले के दौरान पशुपालक व्यापारियों को दस्तावेज जमा करवाने के बाद ही इस बार सफेद चिट्ठी दी जाएगी। सभी पशुपालकों व्यापारियों से उनके सभी दस्तावेज जमा करवाए जा रहे हैं।

3663 बैल, 2279 ऊंट पहुंचे, खरीदारी भी तेज

पशुमेले के तीसरे दिन बाहरी राज्यों सहित प्रदेश जिलेभर के 7014 पहुंचे। जिसमें से सबसे ज्यादा 3663 नागौरी नस्ल के बैलों की आवक मेले में हो चूकी है। दूसरे नंबर पर 2294 ऊंटों की आवक इस मेले में अब तक हुई। इस प्रकार भैंस वंश के 389, अश्व वंश 367 सहित एक बकरी वंश की मेले में आवक हुई। मेले के तीसरे दिन पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, मेरठ मुजफ्फर के सैकड़ों व्यापारी मेले में पहुंचे।

नागौर. पशुमेले में दोपहर के समय रेत पर लेट कर आराम करते ऊंट।

चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का रोमांच आज से: राज्यस्तरीय पशु मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का रोमांच शुक्रवार रात्रि को पशु प्रदर्शनी स्थल पर शुरू होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पहले दिन शुक्रवार को मेड़ता के कैलाश निबावता सहित बाहरी जिलों के कई अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। चार दीवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम पहले दिन पशुपालन विभाग दूसरे दिन नगर परिषद तीसरे चौथे दिन पर्यटन विभाग की और से करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...