प्रदेशाध्यक्ष का किया अभिनंदन
मेड़ता सिटी | राजपूतकरणी सेना प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी का राजपूत समाज के लोगों द्वारा शनिवार को अभिनंदन किया गया। इस दौरान गोगामेड़ी ने कहा कि राजपूत करणी सेना की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान गजेन्द्रसिंह नोखा, शिवसिंह रासलियावास, रविपाल सिंह, अधिवक्ता दौलतसिंह, महेन्द्र सिंह गोटन, अजीतसिंह मोररा, सज्जनसिंह, शंकरसिंह आदि ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।