पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ फरवरी को नागौर से बिकी थी बरामद बाइक

आठ फरवरी को नागौर से बिकी थी बरामद बाइक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचेरापुलिस द्वारा जब्त की गई मोटरसाइकिल गत आठ फरवरी को ही नागौर से बिकने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने नागौर से एक पुरानी बाइक बेचने का काम करने वाले को पूछताछ के लिए बुलाया। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि बरामद बाइक के बारे में जानकारी जुटाई तो नागौर में रिद्धी सिद्धी ऑटो सेंटर से गत आठ फरवरी को मोटरसाइकिल बेचे जाने की बात सामने आई। जिस पर ऑटो सेंटर के मालिक ज्ञानचंद माली को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने बताया कि मोटरसाइकिल आठ फरवरी को ही उसने बेच दी थी तथा खरीददार पांच हजार रुपये पांच मिनट में लाने का कहकर बिना आरसी लिए मोटरसाइकिल ले गया था। फायरिंग से पीड़ित खजवाना निवासी खेमाराम ईनाणिया ने कार्यवाही तेज करने की मांग की है। मेड़ता डिप्टी आश मोहम्मद ने शनिवार देर शाम घटना स्थल का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...