- Hindi News
- National
- मेड़ता रोड स्टेशन पर रेलवे ठेकेदार की लापरवाही यात्रियों पर पड़ रही भारी
मेड़ता रोड स्टेशन पर रेलवे ठेकेदार की लापरवाही यात्रियों पर पड़ रही भारी
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड
मेड़तारोड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन पर प्लेटफार्म निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। मगर यह निर्माण कार्य यात्रियों के लिए खतरा बनता जा रहा है। ट्रेनों के आवागमन के बीच निर्माण में लगे ट्रैक्टर, जेसीबी आदि मशीनरी काम कर रहे है। जानकारों का कहना है कि बिना ब्लॉक लिए ही निर्माण कार्य किया जाना सही नहीं है। ट्रेनों का आगमन बंद कर निर्माण कार्य करना चाहिए। इस प्रकार की लापरवाही यात्रियों श्रमिकों की जान के लिए खतरा बनकर मंडरा रहा है।
आननफानन में आरंभ हुआ कार्य रेलवेस्टेशन पर पटरी संख्या दो पर वाॅशिंग निर्माण के कारण प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण रेल प्रशासन ने आनन-फानन में प्लेटफार्म संख्या दो तीन पर 6-6 सौ मीटर की सीसी सीमेंटेड कार्य सीमेंटेड ब्लॉक कार्य करने की स्वीकृति जारी कर दी। इस पर संबंधित फर्म तेजी से काम कर रही है। मगर प्लेटफार्म संख्या दो तीन पर एक दिन में करीब 40 ट्रेनों का आवागमन होता है। यानि हर वक्त प्लेटफार्म पर खतरा मंडराया रहता है।
ब्लॉकदेने के बाद होना चाहिए काम
प्लेटफार्मसंख्या तीन पर ट्रेनों का ब्लॉक यानि ट्रेनों का आवागमन बंद करने के बाद निर्माण कार्य होना चाहिए। मगर रेल प्रशासन को यात्रियों की जिंदगी की चिंता नहीं है। ट्रेनों के आवागमन होने के बावजूद तेजी से रात दिन काम हो रहा है। प्लेटफार्म संख्या एक पर पत्थर लगाने का कार्य हो रहा है। तो दूसरी ओर दो नंबर प्लेटफार्म पर सीमेंटेड काम हो रहा है। तीन नंबर पर खुदाई की जा रही है। ऐसे में यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर आना जाना खतरे से परे नहीं है। आए दिन यात्रीगण ट्रेन में चढ़ते उतरते समय फिसल रहे है।
ठेकेदारश्रमिक भी है परेशान
ब्लॉकनहीं दिए जाने से ठेकेदार सहित श्रमिक भी बेहद परेशान है। क्योंकि प्लेटफार्म पर सीमेंटेड ब्लॉक फर्श बनाने के लिए ज्यों ही सीमेंट की सामग्री डाली जाती है तो यात्री उस पर चढ़ जाते है। जिससे सामग्री खराब हो रही है। श्रमिक भी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं।