पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तस्कर को पकड़ने गए दल को आरोपी के घर से मिली अवैध शराब

तस्कर को पकड़ने गए दल को आरोपी के घर से मिली अवैध शराब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

अवैधरूप से शराब रखने के एक फरार आरोपी को पकड़ने उसके घर गई मेड़ता आबकारी पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला मगर उसके घर से आबकारी दल ने एक बार फिर अवैध शराब बरामद की है। घटना निकटवर्ती गांव रासलियावास की है। आबकारी पुलिस थाना प्रभारी रामकरण यादव ने बताया कि 25 नवंबर 2015 को रासलियावास में तेजाराम मेघवाल के घर पर दबिश देकर अवैध शराब पकड़ी थी मगर उस दिन आरोपी तेजाराम भाग छूटा। गुरुवार को आबकारी दल ने रासलियावास में पुराने मामले में फरार चल रहे तेजाराम को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी। आरोपी तो हाथ नहीं आया मगर उसके घर से पुलिस ने 21 पव्वे देशी 4 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर मामला दर्ज किया।

अवैधशराब के खिलाफ अनेक जगह दबिशें: इसीप्रकार आबकारी दल ने बुधवार गुरुवार को अनेक जगह अवैध शराब के खिलाफ दबिशें दी। जिसमें दल को अनेक स्थानों से अंग्रेजी देशी शराब बरामद हुई। एएसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि मेड़ता सिटी के राधानगर में स्थित राजू रावणा राजपूत के रहवासी मकान पर दबिश देकर 34 पव्वे ढोलामारू शराब के बरामद किए गए। इसी प्रकार लाम्पोलाई में डोगा बावरी के घर में रखे जरीकन से 2 बोतल अवैध हथकढ़ी शराब बरामद कर कार्रवाई की गई। लाम्पोलाई गांव में ही आम रास्ते पर 300 लीटर वॉश नष्ट किया गया।

खबरें और भी हैं...