पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी मोबाइल कंपनी की केबल डालते जेसीबी से फूटी पाइप लाइन

निजी मोबाइल कंपनी की केबल डालते जेसीबी से फूटी पाइप लाइन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

एकनिजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से शहर में बिछाई जा रही केबल के दौरान जेसीबी से मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन उखड़ गई। ऐसे में हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह गया। सूचना मिलने के बाद पालिका प्रशासन भी हरकत में गया। पालिका प्रशासन ने आरोप लगाया कि आइडिया कंपनी ने केबल बिछाने की कोई परमिशन नहीं ली है। बिना अनुमति के शहर में गड्ढ़े खोदे जा रहे हैं। इस पर पालिका ने अनेक स्थानों से केबल अन्य उपकरण जब्त कर लिए।

राइजनिंगलाइन फूटी

केबलबिछाने के लिए जेसीबी से सोनाला भैरू मंदिर के पास गुरुवार दोपहर बाद जैसे ही गड्ढा खोदा गया तो नीचे से गुजर रही जलदाय विभाग की राइजनिंग लाइन इसकी चपेट में गई। यह पाइप लाइन कात्यासनी से मेड़ता शहर को जलापूर्ति करती है। जेसीबी से जैसे ही पाइप फूटी तो मौके पर फव्वारे फूट गए और देखते ही देखते हजारों गैलन पेयजल व्यर्थ बह गया। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के एक्सईएन अर्जुनराम लूणा, सिटी जेईएन हेमलता भोजवानी आदि कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पाइप लाइन को दुरूस्त कराने का काम शुरू किया। देर रात समाचार लिखे जाने तक मुख्य पाइप लाइन को दुरुस्त किया जा रहा था। उधर एक्सईएन लूणा ने बताया कि यदि सुबह तक कंपनी के अधिकारी इस पाइप लाइन की क्षतिपूर्ति अदा कर देंगे तो ठीक हैं अन्यथा कंपनी के खिलाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कराया जाएगा।

पालिका ने जब्त किए उपकरण

पाइप लाइन फूटने की सूचना मिलने पर नगरपालिका प्रशासन भी हरकत में गया। सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि निजी कंपनी ने बिना अनुमति के ही शहर में केबल बिछाने का कार्य शुरू किया है। इस कारण शहर में अनेक जगह गड्ढ़े खोद दिए है। इस आशय की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक शिवलाल बाना के नेतृत्व में शीतला माता मंदिर, सोनाला भैंरू मंदिर आदि से आइडिया कंपनी की एक पिकअप तथा बड़ी मात्रा में केबल पाइप जब्त किए हैं।

खबरें और भी हैं...